{"_id":"64eba164d767a6f3dc0a6207","slug":"the-decision-of-sridev-suman-uttarakhand-universitys-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-232397-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विशेष बैक पेपर से छात्रों का साल खराब होने से बचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विशेष बैक पेपर से छात्रों का साल खराब होने से बचेगा
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के पुनर्मूल्यांकन के फैसले का छात्रों ने स्वागत किया
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पुनर्मूल्यांकन और विशेष बैक परीक्षा के फैसले का छात्रों ने स्वागत किया है। छात्र नेताओं के विशेष अनुरोध पर विवि के आपातकालीन परीक्षा समिति ने इन प्रस्तावों को पारित किया है। छात्रों का कहना है कि मूल्यांकन आदि में हुई गलतियों में सुधार होगा और विशेष बैक परीक्षा से छात्रों का साल खराब होने से बच जाएगा।
पुनर्मूल्यांकन और विशेष बैक परीक्षा का निर्णय छात्रों के हित में हैं। इससे मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी ठीक होगी और विशेष बैक पेपर परीक्षा से छात्रों का साल खराब होने से बचेगा। -मनीष राय, एमएसी, प्रथम सेमेस्टर
उत्तर पुस्तिकाओं का सही से मूल्यांकन नहीं हुआ था। जिससे छात्रों के नंबर कम रहे। छात्र मानसिक रूप से परेशान हो रहे थे। इस निर्णय से छात्रों को फायदा होगा। - अनिरुद्ध शर्मा, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर
विज्ञापन
छात्रों के संघर्ष की जीत हुई है। पुनर्मूल्यांकन और विशेष बैक परीक्षा की छात्र मांग कर रहे थे। कई बार धरना-प्रदर्शन आदि भी किए गए। छात्रों के हितों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। - अमन पांडे, महासचिव, छात्र संघ
विवि का यह निर्णय छात्र हित में मील का पत्थर साबित होगा। छात्रसंघ लंबे समय से दोनों मांगों के लिए आंदोलित था। यह छात्रों के संघर्ष का परिणाम है। - अभय वर्मा, विवि प्रतिनिधि, श्रीदेव सुमन विवि