{"_id":"656a25335dd090fab306d731","slug":"the-councilors-expressed-satisfaction-over-the-development-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-299069-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों ने किया जिम्मेदारियों का निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों ने किया जिम्मेदारियों का निर्वहन
विज्ञापन
Iसभासदों ने निकाय की अंतिम बैठक में विकास कार्यों को लेकर जताया संतोषI
नगर पालिका की अंतिम बोर्ड बैठक में सभासदों ने वार्डों में हुए विकास कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही नगर का अपेक्षित विकास संभव हो पाया।
शुक्रवार को नगर पालिका की अंतिम बोर्ड की विदाई बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी ने अपने पांच सालों के अनुभवों को साझा किया। अठूरवाला के सभासद संदीप नेगी ने कोरोना संक्रमण काल में जनप्रतिनिधियों के कंधों पर आई जिम्मेदारियों और उनके निष्ठापूर्वक निर्वहन को लेकर चर्चा की। विकट परिस्थिति में किए गए सेवा कार्यों की चर्चा हुई।
सभासद हिमांशु राणा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए पूरा समाज उसका परिवार होता है। उसके लिए काम करना परिवार के लिए करना जैसा होता है। सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा विकास कार्यों को पूरी प्राथमिकता से कराने का प्रयास किया गया। जनता के आशीर्वाद से ही बेहतर काम संभव हो पाया।
विज्ञापन
सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि नगर पालिका में शामिल नए क्षेत्रों में शहरीकरण को बढा़ने के लिए हर स्तर पर काम हुआ है। सभासद सुनीता देवी ने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों में उनके पति ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। जिससे वह अपने दायित्व पर खरा उतर सकी। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि सभी को साथ लेकर विकास कार्यों को कराया गया है।
बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, सभासद मनीष धीमान, ईश्वर सिंह रौथाण, बलविंदर सिंह, गीता खत्री, संगीता डोभाल, रेणु देवी, सुषमा कोठारी, दीपिका नेगी, अब्दुल कादिर, प्रियंका मनवाल , नरेश मनवाल, के अलावा मनीष नेगी, संजय खत्री, अमित कुमार, अवतार सिंह सैनी, विनित डोभाल, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।