{"_id":"6574b3720119364a6b0e6b9c","slug":"the-construction-work-of-phase-two-of-dehradun-airport-has-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-304264-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अब काफी बड़ा और खूबसूरत दिखाई दे रहा है एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अब काफी बड़ा और खूबसूरत दिखाई दे रहा है एयरपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iएयरपोर्ट टर्मिनल के फेज टू में कन्वेयर बेल्ट की टेस्टिंग का कार्य शुरू
I
Iफेज टू टर्मिनल शुरू होने से बढ़ जाएगी टर्मिनल की क्षमताI
देहरादून एयरपोर्ट के फेज टू का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अब एयरपोर्ट काफी बड़ा और खूबसूरत दिखाई दे रहा है। वर्तमान में फेज टू में फिनिशिंग और मशीनों की टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। डीजीसीए से अनुमति मिलने पर फेज टू टर्मिनल को हवाई यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
टर्मिनल फेज टू का कार्य पूरा होने के बाद इसमें लगाई गई दो कन्वेयर बेल्ट और क्राउजर की टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन दोनों कन्वेयर बेल्टों में प्लास्टिक केन और बैगों में रेत आदि भरकर कन्वेयर बेल्ट को घुमाकर इसकी टेस्टिंग की जा रही है। ताकि हवाई पैसेंजर जब इन कन्वेयर बेल्ट में अपना सामान रखें तो यह सामान उन्हें टर्मिनल में अंदर निर्धारित स्थान पर सुरक्षित मिल जाए।
फेज टू में कुल दो कन्वेयर बेल्ट लगाई जा रही हैं। जबकि फेज वन में भी दो कन्वेयर बेल्ट पहले से कार्य कर रही हैं। फेज वन को प्रस्थान (डिपार्चर) और फेज टू को आगमन (अराइवल) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। कन्वेयर बेल्ट और दूसरी मशीनों की टेस्टिंग के बाद डीजीसीए की टीम द्वारा फेज टू का निरीक्षण किया जाएगा। डीजीसीए की मंजूरी के बाद फेज टू को हवाई यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे नए टर्मिनल की क्षमता दस गुना हो जाएगी।
विज्ञापन
Iफेज टू शुरू होने से 42776 हजार वर्ग मीटर होगी टर्मिनल में जगहI
करीब दो साल पहले लगभग 460 करोड़ रुपये की लागत से नए टर्मिनल बनाने के लिए कार्य शुरू किया गया था। आठ अक्टूबर 2021 को फेज वन का कार्य पूरा होने के बाद इसे हवाई यात्रियों के लिए खोल दिया गया था। फेज वन में कुल जगह 28729 हजार वर्ग मीटर है। फेज टू जुड़ने के बाद कुल जगह 42776 हजार वर्ग मीटर हो जाएगी। वहीं पैसेंजर क्षमता बढ़कर 36.50 लाख प्रतिवर्ष हो जाएगी।
I
I
Iफेज वन में वर्तमान टर्मिनल संचालित किया जा रहा है। फेज टू का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिससे देहरादून एयरपोर्ट काफी खूबसूरत और बड़ा दिखाई दे रहा है। जल्द ही फेज टू को हवाई यात्रियों के लिए खोला जाएगा। - प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक, देहरादूनI