फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The commissioner reviewed the preparations.

Rishikesh News: नीलकंठ यात्रा मार्ग पर खुद उतरे कमिश्नर, तैयारियों का लिया जायजा

Sat, 27 Jun 2026 09:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 27 Jun 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
The commissioner reviewed the preparations.
फोटो
विज्ञापन

- 15 जुलाई तक सभी कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने नीलकंठ महादेव मंदिर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
मंडलायुक्त ने पैदल यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर के अलावा यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालय, पार्किंग, सोलर लाइट, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जुलाई से पहले सभी निर्माण और मरम्मत के काम पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन

जिला पंचायत को नियमित सफाई सुनिश्चित करने, वन विभाग को पैदल मार्ग पर स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने, स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त चिकित्सा दल, एंबुलेंस, दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, ईई जल संस्थान अभिषेक वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी, साहब सिंह सैनी, चित्राजंलि नेगी, वैभव जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed