फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The color of the newspaper seller campaign

समाचार पत्र विक्रेता की मुहिम लाई रंग

Thu, 31 Oct 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
The color of the newspaper seller campaign
सुभाष चंद कंडवाल समाचार पत्र विक्रेता। - फोटो : RISHIKESH
तीन निर्धन बच्चों की जीविका तथा घरेलू सामग्री जुटाने के लिए समाचार पत्र विक्रेता सुभाष चंद्र कंडवाल की मुहिम रंग लाई है। समाचार पत्र विक्रेता के संघर्ष से वर्तमान में तीनों बच्चों के मकान की मरम्मत सहित वे सभी घरेलू सामान उपलब्ध हो गए हैं, जिनकी एक दैनिक जीवन में चलाने के लिए आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

श्यामपुर खदरी खड़गमाफ में दो बहनें अपने छोटे भाई के साथ रहती हैं। सबसे बड़ी बहन लक्ष्मी ने इसी वर्ष 12वीं पास की है। दूसरे नंबर की सरस्वती कक्षा 11वीं तथा सबसे छोटा हिमांशु कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है। तीनों बच्चों की माता का देहांत बाल्यावस्था में ही हो गया था। इनकी दादी चार वर्ष पूर्व ही चल बसी थीं और पिता लापता हैं। ऐसे में दादी के स्वर्गवास के बाद तीनों का लालन-पालन उनकी चाचा-चाची ने किया। मगर, चाचा-चाची की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बच्चों को उनसे अलग होना पड़ा। तीनों निर्धन बच्चों की स्थिति ठीक न हो पाने से पड़ोस में रहने वाले समाचार पत्र विक्रेता सुभाष चंद कंडवाल ने ढाई माह पूर्व अगस्त में इनके लिए जीविका तथा घरेलू सामग्री के लिए मुहिम चलाई। आज उनकी मुहिम पूरी तरह रंग ला चुकी है। वर्तमान में स्थिति यह है कि सबसे बड़ी बहन लक्ष्मी 12वीं पास करने के बाद सिलाई, बुनाई और कढ़ाई सीखकर परिवार का खर्चा चला रही है। साथ ही उनके घर की मरम्मत भी हो चुकी है। इसके अलावा दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं आज उनके पास उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

--------------------
शुरुआत में काफी दिक्कतें आईं सामने
सुभाष चंद कंडवाल ने बताया कि मुहिम को चलाने के लिए हौसला बहुत कम लोगों से मिला, दिक्कत और परेशान करने वाले ज्यादा मिले। उन्होंने बताया कि मुहिम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया, समाचार पत्र और विभिन्न संस्थाओं से अपील की। उन्होंने बताया कि शुरूआत में पड़ोस के ही कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। यहां तक की इस पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। वहीं, कुछ संस्थाओं ने निर्धन बच्चों के यहां आकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। उसके बाद चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
मुहिम में इन्होंने किया सहयोग
उत्तराखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेविका कमला नेगी ने गैस सिलिंडर, मैत्री स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने गैस चूल्हा, कथावाचक संत बद्रीश महाराज ने बर्तन दिए। इसके अलावा रजनीश शर्मा, मुकुल दुर्गापाल, संजीव चौहान, देवेंद्र दवाण, चंद्रभारत नेगी, अनिल रावत, पूजा सती, लालमणी रतूड़ी, लॉयंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष लविश अग्रवाल, पीजी कॉलेज ऋषिकेश से रूपा, मीनाक्षी धागर, दयाराम रयाल आदि ने मुहिम में सहयोग दिया। कई लोग ऐसे भी मुहिम में शामिल हुए है, जिन्होंने घर की मरम्मत कराई। मगर, अपना नाम का खुलासा न करने को कहा है।

 श्यामपुर खदरी निवासी निर्धन बच्चे।

श्यामपुर खदरी निवासी निर्धन बच्चे।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed