फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   the Clean Rishikesh Beautiful Rishikesh campaign

Rishikesh News: स्वच्छ ऋषिकेश सुंदर ऋषिकेश अभियान को पलीता लगा रहे नागरिक

Fri, 25 Oct 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
the Clean Rishikesh Beautiful Rishikesh campaign
नगर निगम की ओर से स्वच्छता जागरूकता को लेकर स्वच्छ ऋषिकेश सुंदर ऋषिकेश जैसे अभियान अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन स्थानीय नागरिक ही निगम के इस अभियान को पलीता लगा रहे हैं। आईएसबीटी मार्ग पर गंगा की सहायक नदी चंद्रभागा में स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगों की ओर से कबाड़ा फेंका जा रहा है। दीपावली त्योहार पर जहां लोग अपने घरों को सजाने संवारनें में लगे हैं वहीं शहर की जहां तहां कूड़ा फैंक शहर की सुंदरता पर ग्रहण लका रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता पखबाड़ा, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के आयोजनों और स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए निगम लाखों रूपये भी खर्च रहा है। इसके अलावा निगम की ओर से शहर में गंदगी की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जिसमें जागरूक नागरिकों से शहर के ब्लैक स्पॉटों को चिन्हित करने में निगम की सहायता करने की अपील भी की जा रही है। लेकिन निगम के इन सभी भरसक प्रयासों के बावजूद भी शहर के नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। शहर को स्वच्छ बनाने में निगम की मदद करने के बजाय उल्टा शहर की नदियों, सार्वजनिक स्थानों को गंदगी से पाटने पर तुले हुए हैं। जिसके चलते स्वच्छता को लेकर निगम की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान नकाम साबित हो रहे हैं। दरअसल, चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी को जाने वाले मार्ग पर स्थानीय दुकानदार चंद्रभागा नदी में ही दुकानों से निकलने वाले फॉम, पॉलीथिन का आदि का कचरा डंप कर रहे हैं। वही कुम्हारबाड़ा के लोग घरों से निकलने वाले कचरे सहित खच्चरों की लीद को चंद्रभागा नदी में फेंक रहे हैं। जिससे गंगा की सहायक चंद्रभागा नदी में जगह-जगह कूड़ें का ढ़ेर लगा हुआ है। यह कचरा बारिश व नदी के पानी के साथ बहकर गंगा नदी में मिलता है। नदी में पड़ा कूड़े को ढ़ेर देसी-विदेशी पर्यटकों में शहर की छवि को धूमिल कर रहा है। साथ ही नगर निगम के स्वच्छता अभियान को भी मूंह चिढ़ा रहा है।
विज्ञापन



स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद भी चंद्रभागा नदी में खुले में कचरा फेंका जा रहा है तो यह कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। नदी में कचरा फेंकने वाले लोगों को सीसीटीवी के माध्यम से चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र सिंह नेगी, नगर आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed