{"_id":"67f038996aeaabd6c4040638","slug":"the-chamber-lid-is-damaged-people-are-getting-injured-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-657141-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चैंबर का ढक्कन क्षतिग्रस्त, चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चैंबर का ढक्कन क्षतिग्रस्त, चोटिल हो रहे लोग
Sat, 05 Apr 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
ढालवाला पुराना एआटीओ कार्यालय के पास बाईपास मार्ग पर एक चैंबर का ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे राहगीर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी लोनिवि नरेंद्रनगर इस ढक्कन को ठीक नहीं करवा पा रहा है। ढालवाला में भारी वाहनों के आवागमन से चैंबर का ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन उसके बाद भी से लोनिवि नरेंद्रनगर ने उस ढक्कन की सुध नहीं ली। इस ढक्कन के क्षतिग्रस्त होने से रात के समय दोपहिया वाहन सवार इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं लोनिवि के स्थानीय अधिकारी क्षतिग्रस्त हो चुके ढक्कन को किसी निजी संचार कंपनी का बता रहे हैं। लोनिवि नरेंद्रनगर के अपर सहायक अभियंता रूपेश भट्ट ने बताया कि ढालवाला में पुराना एआरटीओ कार्यालय के पास जो चैंबर का ढक्कन क्षतिग्रस्त हो रखा है, वह किसी निजी संचार कंपनी का है। निजी संचार कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है। जल्द ही क्षतिग्रस्त ढक्कन को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन