फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The burning of the effigy of the government, alleging

Rishikesh News: 12 किसान और कांग्रेस नेताओं के अलावा 80 के खिलाफ मुकदमा

Wed, 23 Aug 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The burning of the effigy of the government, alleging
प्रदर्शनकारियों को महंगा पड़ा प्रदेश सरकार का पुतला फूंकना
विज्ञापन




शुगर मिल बंद करने का आरोप लगाते हुए सरकार का पुतला फूंकना किसानों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने 12 किसान और कांग्रेस नेताओं के अलावा 80 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



कोतवाली के एसएसआई राकेश शाह ने बताया कि 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर गन्ना विकास और चीनी उद्योग के सचिव विजय यादव के नाम से बिना हस्ताक्षर का पत्र वायरल हुआ। जिसमें शुगर मिल डोईवाला को घाटे के चलते बंद कर उसकी जमीन को विक्रय करने की बात कही गई थी। पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा से जुडे़ किसानों ने पत्र के हवाले से सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन


पुलिस ने पुतला दहन करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेन्द्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, अनिल प्रधान माजरी, चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी, फुरकान अहमद,जाहिद अंजुम, याकूब अली, उमेद वोरा और किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह नामजद हैं। जबकि 80 अज्ञात हैं। इनके खिलाफ यूनाइटेड प्रोविन्स स्पेशल पावर एक्ट 1932 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed