फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The birth anniversary of former President Dr.

Rishikesh News: छात्र-छात्राओं ने गुरुओं को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस

Wed, 06 Sep 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of former President Dr.

विज्ञापन



स्कूलों में कहीं केक काटा गया तो कही शिक्षकों को भेंट किए बच्चों ने उपहार

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। छात्र-छात्राओं की ओर से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

मंगलवार को शिक्षक दिवस पर ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों ने उत्साह पूर्वक शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। छात्रों ने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य विजय बडोनी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत, सुशांत नेगी, आशीष चौहान आदि मौजूद रहे। शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेंं छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




आवास-विकास कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय की प्रबंध समिति की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे, समर बहादुर चौहान, दयाराम वार्ष्णेय, गिरीश चंद्र मिश्रा सहित खो-खो और कबड्डी प्रशिक्षक नागेश राजपूत को सम्मानित किया। बापू ग्राम सुमन विहार स्थित गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य एमसी त्यागी, पीडी अग्रवाल, जेपी नौटियाल, सुभाष त्यागी, चंद्रप्रभा बौड़ाई, मंजू बडोला, नीलम पाल, इंदुभूषण बहुगुणा व रामकृष्ण पोखरियाल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में शिक्षक दिवस पर विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वरिष्ठ छात्रों ने शिक्षण कार्य संभाला और अपनी कक्षाओं को सुसज्जित करते हुए शिक्षकों के सम्मान में केक काटा। इस मौके पर श्याम सुंदर रयाल, सुशील रावत, दिवाकर नैथानी, रेखा बिष्ट, हरेंद्र राणा, पंकज सती, सुशील सैनी आदि मौजूद रहे। गुमानीवाला अमित ग्राम स्थित स्वामी ओंकारानंद मोंटसरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर छात्रों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रबंधक आरपी भट्ट, प्रधानाध्यापिका पूजा उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed