फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The bill comes on time but water never comes on time

Rishikesh News: बिल ठीक समय पर आ जाता है पानी कभी समय पर नहीं आता

Sun, 08 Dec 2024 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The bill comes on time but water never comes on time
I
विज्ञापन

IIनगर निगम के मायाकुंड क्षेत्र में करीब छह महीने से हो रही अनियमित जलापूर्ति
I
Iनगर निगम के मायाकुंड क्षेत्र में करीब पांच-छह माह से अनियमित रूप से जलापूर्ति हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोहल्ले में पानी का बिल तो ठीक समय पा आ जाता है। लेकिन पानी कभी समय पर नहीं आता है। जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
I
I
I
Iसबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चे और विभिन्न कार्यों व ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब स्थानीय निवासियों ने जल संस्थान के कार्यालय का घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

I
I---
I
I

I
I- सुबह बच्चों को समय पर स्कूल जाने के लिए तैयार करने में दिक्कत होती है। हमें एक दिन पहले नहाने आदि के लिए पानी जमा कर रखना पड़ता है। ताकि सुबह बच्चे नहा कर स्कूल जा सके। - पूनम गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I---
I
I

I
I- वार्ड नं सात में सुबह पानी नहीं आता है। कभी दिन में 11 बजे पानी आता है, वह भी कुछ देर के लिए। हमें घर से बाहर नल से पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। - उषा देवी
I
I---
I
I

I
I- पिछले पांच महीनों से सुबह पानी नहीं आ रहा है। सुबह-सुबह घर से काम के लिए जाने वालों को काफी परेशानी होती है। बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। हमें पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है। - सुमन सिंह
I
I---
I
I

I
I- सुबह पानी न आने से बहुत परेशानी हो रही है। मैं एक आश्रम में रहती हूं और मुझे सुबह-सुबह नहा कर पूजा पाठ करना होता है। पानी 11 बजे आ रहा है। बाहर से पानी लाकर स्टोर करना पड़ रहा है। - माता भगवती

I
I---
I
I

I
Iमायाकुंड क्षेत्र में पानी नहीं आने की फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो जल्द इसे दिखाया जाएगा। - अरुण विक्रम सिंह रावत, जलकल अभियंता, ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article