फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The accused of harassing his wife and instigating her to commit suicide was arrested

Rishikesh News: पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2024 05:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
The accused of harassing his wife and instigating her to commit suicide was arrested
I
विज्ञापन

IIआत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
I
I
I
I पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए घटना वाले दिन से ही फरार चल रहा था।
I
Iप्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि बीते 11 जुलाई को टिहरी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनका दामाद दीपक खत्री निवासी नीलकंठ कुठार गांव यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल उनकी पुत्री का प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से त्रस्त होकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दीपक फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iबिना लाइसेंस शराब पिलाने पर होटल संचालक गिरफ्तार
I
I
I
Iडोईवाला। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के होटल और ढाबा संचालकों पर लोगों को शराब पिलाने पर शिकंजा कसा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि चेकिंग के दौरान प्रमोद होटल केशवपुरी डोईवाला में होटल संचालक प्रमोद साहनी उर्फ मजनू साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती को होटल में बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चेकिंग के दौरान विधि निर्गत नियमों का उल्लंघन करने पर 12 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iमहिला वारंटी को किया गिरफ्तार
I
Iडोईवाला। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि महिला वारंटी रूचि निवासी हर्रावाला डोईवाला को नियमानुसार उनके आवास से गिरफ्तार किया है। वारंटी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed