{"_id":"67f18b5335ce34eea90ff26a","slug":"the-absconding-accused-was-arrested-and-sent-to-jail-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-657888-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
कोविड -19 महामारी के दौरान वर्ष 2021 में जेल से पेरोल पर रिहा होने के बाद वापस जेल न लौटने वाले कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि राजकुमार निवासी गंगा सुरजपुर काॅलोनी हरिपुरकलां रायवाला चोरी के आरोप में जिला कारागार में बंद था। जिसे कोरोना काल के दौरान पेरोल पर रिहा किया गया था। लेकिन वह पेरोल समाप्त होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा। प्रभारी निरीक्षक भारती ने कहा कि राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन