{"_id":"62040e9690db194d0a115f9a","slug":"thdc-to-build-10-thousand-mw-power-park-in-rajasthan-rishikesh-news-drn403713319","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचडीसी राजस्थान में बनाएगा 10 हजार मेगावाट का उर्जा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचडीसी राजस्थान में बनाएगा 10 हजार मेगावाट का उर्जा पार्क
11 राजस्थान सरकार के साथ पावर प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर करते टीएचडीसी के अधिकारी।
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
टीएचडीसी राजस्थान में 10 हजार मेगावाट के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क और परियोजनाओं को स्थापित करेगा। इसके लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश का करार हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को टीएचडीसीआईएल के निदेशक वित्त जे बेहेरा और अपर मुख्य सचिव राजस्थान सरकार डॉ. सुबोध अग्रवाल ने एलओआई पर हस्ताक्षर किए। निदेशक वित्त जे बेहेरा ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से इस परियोजना में आरआरईसीएल के माध्यम से भू बैंक का आवंटन किया जाएगा। नवीकरणीय ऊर्जा पार्कों का कार्यान्वयन एसपीवी के माध्यम से आरआरईसीएल के साथ जेवी कंपनी के रूप में 74:26 के अनुपात में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। परियोजनाओं की कमीशनिंग चरणबद्ध तरीके से तीसरे एवं पांचवें वर्ष में जाएगी। टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव विश्नोई ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निवेश प्रस्ताव में तेजी लाने के लिए राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।