फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   terror of cherk

नहीं थम रहा चरक का आतंक

Wed, 13 Jan 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 13 Jan 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
terror of cherk

यमकेश्वर ब्लॉक में चरक नामक जंगली जानवर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंबा, नौगांव और टोला के बाद अब चरक ने सोमवार रात वीरकाटल गांव में अलग-अगल जगहों पर तीन गौशालाओं में घुसकर पांच गायों को अपना निवाला बना लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार हो रहे चरक के हमले से ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश का माहौल है।
वीरकाटल निवासी नरेंद्र रौथाण ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने सोमवार शाम गौशाला में मवेशियों को बांध दिया था। मंगलवार सुबह गौशाला में गए तो उनके होश उड़ गए। गौशाला का दरवाजा और छत की पटाल टूटी मिली।
विज्ञापन


अंदर देखा तो खूंटे से बंधी दो गाय मरी हुई थीं। इसी तरह की दूसरी घटना सते सिंह रौथाण के यहां भी घटित हुई। उनके गौशाला में भी दो गाय मृत मिलीं। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों द्वारा मारे गए मवेशियों की सूचना तुरंत लालढांग रेंज अधिकारी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा रावत, स्वयंबर सिंह, विशाला पयाल, बलवीर सिंह रावत, सोहनलाल, संदीप रौथाण ने बताया कि क्षेत्र में ग्रामीणों के मवेशियों को जंगली जानवर के आतंक से बचाने के लिए उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और जंगली जानवर को मारने की मांग की है।

तीसरी घटना पटना तल्ला की है। यहां भी चरक ने सोमवार रात रणजीत सिंह भंडारी की एक गाय को गौशाला में मार दिया। रणजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जैसे ही वह गौशाला में गए तो उनके होश उड़ गए। गौशाला का दरवाजा और छत की पटाल टूटी थी। अंदर देखा तो एक गाय मृत मिली।

आनन फानन में उन्होंने घटना की जानकारी राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज को दी। मौके पर पहुंची विभागीय टीम छानबीन में जुट गई है। जिला पंचायत सदस्य गीता राणा, देवेंद्र राणा ने जंगली जानवर से ग्रामीणों के मवेशियों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग से क्षेत्र में गश्त की मांग की है।


चरक कब हमला कर देगा, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। शासन की ओर से जंगली जानवर को मारने के आदेश आए तो तब हम लोग कुछ करें। फिलहाल क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त लगा दी गई है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।-रमेश चंद्र भारती, लालढांग रेंज


हमले की सही तरह से पुष्टि नहीं हो पा रही है। जिस तरह से जंगली जानवर मवेशियों को मार रहा है, ऐसे तो गुलदार भी हमला करता है। फिलहाल घटनाओं की छानबीन की जा रही है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।-आरएम नौटियाल, गौहरी रेंज अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed