{"_id":"68d45c9cde333a3677029acf","slug":"tenders-issued-for-development-works-councillors-anger-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-132400-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विकास कार्यों के जारी किए टेंडर, फूटा पार्षदों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विकास कार्यों के जारी किए टेंडर, फूटा पार्षदों का गुस्सा
विज्ञापन
नगर निगम के गेट पर टेंडरों को निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध करते पार्षद - संवाद
- मनमाने तरीके से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के बजट से टेंडर कराने का आरोप
- विरोध के बाद नगर आयुक्त ने पार्षदों से मांगे प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम) के तहत नगर निगम की ओर से तीन करोड़ रुपये के टेंडर जारी करने का पार्षदों ने विरोध किया। पार्षदों का कहना था कि बिना बोर्ड बैठक के ही निगम प्रशासन ने मनमाने तरीके से टेंडर जारी कर दिए। टेंडर जारी करने से पहले पार्षदों को सूचना नहीं दी गई। आधे घंटे तक हुए विरोध प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त ने अब पार्षदों से प्रस्ताव मांगे हैं।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम ने कुल 14 कामों का टेंडर जारी किए हैं। इन टेंडरों में सात टेंडर ऑनलाइन और सात टेंडर ऑफलाइन हैं। अधिकांश काम प्रस्तावित नए वेंडिंग जोन में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के हैं। पार्षदों का आरोप था कि यह टेंडर जारी करने के पहले पार्षदों को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल से सभी टेंडरों को निरस्त करने की मांग की। नगर आयुक्त ने पार्षदों को बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत जो भी प्रस्ताव आए थे, वह टाउन वेंडिंग कमेटी के समक्ष रखे गए थे। इस कमेटी के अध्यक्ष मेयर होते हैं। कमेटी की ओर से सहमति जताने के बाद ही टेंडर जारी हुए हैं।
नगर आयुक्त ने पार्षदों को बताया कि इन कामों में योगनगरी रेलवे स्टेशन के बाहर, स्टर्डिया केमिकल फैक्टरी के पास, सीमा डेंटल कॉलेज के पास, बनखंडी रामलीला मैदान के पास, दुर्गा मंदिर के पास, नीरज भवन से वाल्मीकि गेट तक और इंद्रमणि बडोनी के पास इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने सहित कई स्थानों पर काम होने हैं। पार्षदों ने इस बजट को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन करने वालों पार्षद देवेंद्र प्रजापति, सरोजनी थपलियाल, भगवान सिंह पंवार, एकांत गोयल, संजय ध्यानी, राजेश दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टाइल्स लगाने पर नाराजगी
पार्षदों का कहना है कि हरिद्वार मार्ग पर लोनिवि गेस्ट हाउस के बाहर नगर निगम की ओर से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम किया जाएगा। जबकि यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अधीन है। सड़क का रखरखाव का काम भी उसी के पास है। ऐसे में दूसरे विभाग की सड़क पर काम करवाना बजट को दुरुपयोग है।
-- -- -- -
पेच वर्क हो सकता है, पूरी सड़क नहीं बन सकती
पार्षदों का कहना था कि इस बजट से वार्डों में टूटी सड़कों की मरम्मत हो सकती थी लेकिन इस बजट को इधर-उधर खर्च किया जा रहा है। जबकि नगर आयुक्त ने बताया कि यह बजट सड़कों के किनारे जहां पर धूल उड़ती हो, सड़क जहां पर क्षतिग्रस्त हो ऐसे काम के लिए है। पूरी सड़क नहीं बनाई जा सकती।
-- -- -
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र में किए जा रहे थे। इसके तहत तीन करोड़ के टेंडर जारी किए गए हैं। इसमें कुछ पार्षदों ने अपने क्षेत्रों में भी इस मद से कार्य कराने की मांग की थी। अब सभी पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
- गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त