फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Temporary registration of 996 pilgrims staying in transit camp done

Rishikesh News: ट्रांजिट कैंप में 12 दिन ठहरे 996 यात्रियों को राहत, प्रशासन ने कराया अस्थायी पंजीकरण

Fri, 24 May 2024 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2024 05:43 PM IST
सार

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के दल के मुखिया से यात्रियों के आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराई। यात्रियों से एक फार्म में हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद इनकी सूची तैयार की गई।

विज्ञापन
Temporary registration of 996 pilgrims staying in transit camp done
चारधाम यात्रा 2024- पंजीकरण के लिए यात्रियों की लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में परिसर में करीब 12 दिन से पंजीकरण का इंतजार कर रहे यात्रियों को राहत मिली है। प्रशासन की ओर बृहस्पतिवार से 996 तीर्थयात्रियों का अस्थायी पंजीकरण किया गया। ये यात्री शुक्रवार को (आज) चारधाम की यात्रा पर रवाना होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रांजिट कैंप में करीब 1,200 तीर्थयात्री पंजीकरण का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के दल के मुखिया से यात्रियों के आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराई। यात्रियों से एक फार्म में हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद इनकी सूची तैयार की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ट्रांजिट कैंप परिसर में ठहरे 1,200 में 996 तीर्थयात्रियों का अस्थायी पंजीकरण किया गया। अपर आयुक्त नरेंद्र क्वीरियाल ने बताया कि जो तीर्थयात्री काफी दिनों से पंजीकरण का इंतजार कर रहे थे, उनका अस्थायी पंजीकरण किया गया है। ये सभी पंजीकृत यात्री शुक्रवार को यात्रा रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों का दबाव काम आया
चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का 12 दिन से पंजीकरण न होने पर ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को विरोध जताया था। रोटेशन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर अपने वाहनों के परमिट एआरटीओ कार्यालय में जमा करने की सरकार को चेतावनी दी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ट्रांजिट कैंप पहुंचे। उन्होंने रोटेशन के पदाधिकारियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। रोटेशन के पदाधिकारियों ने भी यहां ठहरे तीर्थयात्रियों का विशेष पंजीकरण कर उन्हें यात्रा पर भेजने की मांग की थी। उसके बाद बृहस्पतिवार शाम को पंजीकरण कार्यालय खुलवाकर कर्मचारियों ने अस्थायी पंजीकरण शुरू किया।

चारधाम में स्थिति सामान्य होने पर यात्रियों को भेजा जाएगा : आयुक्त
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने ट्रांजिट कैंप पहुंचकर ऋषिकेश में कई दिनों से रुके तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर भेजने के लिए अधीनस्थों के साथ बैठक की। कहा कि चारधाम में स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को यहां से भेजा जाए। ट्रांजिट कैंप स्थित अपने केबिन में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि हर तीर्थयात्री की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कहा कि फिलहाल ऑफलाइन पंजीकरण 31 मई तक बंद रहेंगे। प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की सख्ती के बाद सुधार भी देखने को मिल रहा है। बिना पंजीकरण आने वाले यात्री वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। बैठक में एसएसपी अजय सिंह, एसपी लोकजीत, एसडीएम कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी, एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी, एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत, हार्ट अटैक से केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा जान

रोडवेज की 11 बसों से 379 तीर्थयात्री तीन धाम रवाना
रोडवेज की 11 बसों से 379 तीर्थयात्री तीन धाम की यात्रा पर बृहस्पतिवार को रवाना हुए। रोडवेज के चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी अनुराग पुरोहित ने बताया कि पांच बसाें से 173 तीर्थयात्री बदरीनाथ, पांच बसों से 172 तीर्थयात्री सोनप्रयाग (केदारनाथ) और एक बस से 34 तीर्थयात्री गंगोत्री रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed