फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tempo traveler hit a standing crane

दिल्ली के टेंपो ट्रेवलर ने खड़ी क्रेन पर मारी टक्कर

Fri, 18 Mar 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tempo traveler hit a standing crane
ऋषिकेश। श्यामपुर बाईपास मार्ग एक टेंपो ट्रेवलर ने खड़ी क्रेन में टक्कर मार दी। इस दौरान टेंपो ट्रेवलर के चालक और दिल्ली के छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। यहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

श्यामपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के एक टेंपो ट्रेवलर दिल्ली के यात्रियों को लेकर कर्णप्रयाग जा रहा था। श्यामपुर बाईपास पर मनसा देवी तिराहे के पास एक क्रेन सड़क किनारे खड़ी थी। टेंपो ट्रेवलर से क्रेन टकरा गई। इस दौरान चालक सुरेश (42) पुत्र स्व. इंद्र सिंह निवासी आरकेपुरम, नई दिल्ली, यात्री दीपक मोदी (41) उनके पिता रमेश चंद्र मोदी (79), चेतना अग्रवाल, मोहित मलिक, अनमोल मलिक, आंचल मोदी निवासी दिल्ली घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। वहीं चालक को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि चालक के अनुसार उसको अचानक अंधेरे में क्रेन नहीं दिखाई दी, जिससे कारण गाड़ी क्रेन से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed