फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tehri's third cavid care center will be built in Kailashgate

मुनिकीरेती में बनेगा टिहरी का तीसरा कोविड केयर सेंटर

Mon, 24 Aug 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tehri's third cavid care center will be built in Kailashgate
ऋषिकेश। टिहरी जिले के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के शीशमझाड़ी के बाद अब पूरा पालिका क्षेत्र कोरोना की चपेट में आता दिख रहा है। जिस तेजी से ढालवाला-मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर मुनिकीरेती क्षेत्र में कैलाशगेट स्थित जीएमवीएन के होटल ऋषिलोक को भी कोविड केयर सेंटर बनाए जाने की तैयारी है। एक-दो दिन में यह सेंटर शुरू हो सकता है। जो जिले का तीसरा कोविड केयर सेंटर होगा। डीएम, टिहरी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों को सुरसिंघधार या नरेंद्रनगर भेजा रहा था। जहां क्रमश: 120 और 200 बेड की व्यवस्था है। लेकिन बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक नया कोविड केयर सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। देर शाम जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के कैलाश गेट स्थित ऋषिलोक होटल को कोविड केयर सेंटर में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। संभवत एक-दो दिन में इसे शुरू कर दिया जाएगा। यहां 130 मरीजों को रखने की व्यवस्था रहेगी। इधर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी फकोट ब्लाक डॉ. जगदीश जोशी बताया कि हमारी ओर से इस संबंध में तैयारी की जा रही है। डॉ. जोशी ने बताया कि सुरसिंघधार और नरेंद्रनगर स्थित कोविड केयर सेंटर में अब मरीजों का दबाव बढ़ गया है। जिसे देखते हुए तिसरे कोविड केयर सेंटर को बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद पालिका क्षेत्र के पॉजिटिव मरीजों को यहीं रखकर उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में सामने आ चुके हैं दो सौ से अधिक मामले
ऋषिकेश। ढालवाला-मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में शीशमझाड़ी, ढालवाला, चौदहबीघा सहित संपूर्ण पालिका क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि यहां आठ हजार से अधिक लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है। अब तक शीशमझाड़ी में 170, शीशमझाड़ी के ही अलग-अलग होटलों में क्वारंटीन किए गए 15 अन्य लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शनिवार तक ढालवाला क्षेत्र में 27 और रविवार को 6 नए मामले सामने आए। इस तरह अकेले ढालवाला क्षेत्र में ही अब तक 33 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed