फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teerth Purohit met the President of Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष से मिले तीर्थ पुरोहित

Fri, 29 Oct 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teerth Purohit met the President of Devasthanam Board
ऋषिकेश। यमुनोत्री धाम मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों हक-हकूकधारियों के प्रतिनिधिमंडल ने देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी को हक-हकूकों को सुरक्षित रखने के लिए दस्तावेज सौंपे। चंद्रभागा पुल ऋषिकेश स्थित देवस्थानम बोर्ड के कार्यालय में तीर्थ पुरोहितों ने अपने हक-हकूकों को सुरक्षित रखने के लिए समिति अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उन्हें सुझाव एवं लिखित प्रपत्र समिति के समक्ष प्रस्तुत किए। ध्यानी ने शिष्टमंडल में शामिल में तीर्थ पुरोहितों को विश्वास दिलाया कि उनके हक-हकूकों और अधिकारों के संबंध में उनके द्वारा प्रस्तुत प्रपत्रों को उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है। सभी के हक-हकूक एवं अधिकार सुरक्षित रखना उच्च स्तरीय समिति की प्राथमिकता है। मुलाकात करने वालों में यमुनोत्री मंदिर समिति उपाध्यक्ष राम स्वरूप उनियाल, सचिव सुरेश उनियाल, रतनमणि उनियाल, राघवानंद उनियाल, जय प्रकाश उनियाल, पवन उनियाल, सुभाष उनियाल, डॉ. हरीश गौड़, वीरेंद्र उनियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed