फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teerth priests welcomed in Jairam Ashram

जयराम आश्रम में तीर्थ पुरोहितों का किया स्वागत

Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Teerth priests welcomed in Jairam Ashram
जयराम आश्रम में तीर्थ पुरोहितों को सम्मानित करते प्रदेश सचिव राजपाल खरोला। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। जयराम आश्रम में उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहितों का जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने स्वागत किया। उत्तराखंड सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा के बाद तीर्थपुरोहितों के साथ उत्साह मनाया। तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, तीर्थेश्वर प्रसाद कपरुवाण, लक्ष्मीनारायण जुगडान ने कहा कि जैसे ही कैबिनेट में बोर्ड पूर्ण रूप से भंग होगा। पुरोहित और पंडा समाज धूमधाम से उत्सव मनाएगा। खरोला ने कहा की भाजपा सरकार की न नया कानून कृषि कानून को वापिस लेने की मंशा थी और न ही देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की कोई मंशा थी। विधानसभा चुनाव की हार के अंदाजे से भाजपा सरकार ने आंदोलनरत तीर्थ पुरोहितों की सुध ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान पूर्ण रूप से जब देवस्थानम बोर्ड को भंग करा जाएगा तो ऋषिकेश विधानसभा के हर घर पर दीप जलाकर इसका उत्साह मनाया जाएगा। इस अवसर पर रवि शास्त्री, रमाकांत भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, मनीष शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक रस्तोगी ,अभिषेक शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed