{"_id":"6a412dd0416831e98c0108cd","slug":"teachers-learned-the-formula-to-make-mathematics-interesting-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-143189-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शिक्षकों ने सीखे गणित को सरल और रोचक बनाने के सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शिक्षकों ने सीखे गणित को सरल और रोचक बनाने के सूत्र
Sun, 28 Jun 2026 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कोटी भानियावाला में आयोजित पांच दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शिक्षकों ने गणित को सरल, रोचक, त्वरित और व्यावहारिक बनाने की विविध वैदिक विधियों का अभ्यास किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 63 शिक्षकों ने वैदिक गणित के सूत्रों और उपसूत्रों का अध्ययन करते हुए गणना को सहज और तीव्र बनाने की तकनीकों का अभ्यास किया।
प्रातःकालीन वंदना सत्र में विद्या भारती के अखिल भारतीय वैदिक गणित संयोजक देवेंद्र राव देशमुख ने विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले वैदिक गणित मेले की अवधारणा और उसकी विविध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि गणित मेले के माध्यम से छात्रों में गणित के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच का विकास किया जा सकता है।
उन्होंने गणितीय खेल, प्रश्नोत्तरी, त्वरित गणना प्रतियोगिताएं और मॉडल प्रदर्शनियों जैसी गतिविधियों को विद्यालयी शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सह क्षेत्र संयोजक बालकिशन अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य के नियमित अभ्यास के माध्यम से स्वयं को दक्ष प्रशिक्षक के रूप में विकसित करना है। यदि शिक्षक वैदिक गणित की विधियों का निरंतर अभ्यास करें तो वे कक्षा-कक्ष में गणित को अत्यंत सरल, रुचिकर और छात्रों के लिए आनंददायक बना सकते हैं।
वैदिक गणित छात्रों के मन से गणित का भय दूर कर उनमें तार्किक चिंतन, विश्लेषण क्षमता तथा आत्मविश्वास का विकास करता है। अखिल भारतीय संयोजक देवेंद्र राव देशमुख ने जोड़, घटाना और गुणा की वैदिक विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सूत्रों, उपसूत्रों के प्रभावी प्रयोग समझाए। इस अवसर पर प्रांत संयोजक दिनेश भट्ट, संजय गुप्ता, जनार्दन वर्मा आदि उपस्थित रहे।