फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Taxi drivers met the Chief Minister and expressed

Rishikesh News: नाराज टैक्सी चालक मुख्यमंत्री से मिले

Wed, 06 Dec 2023 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Taxi drivers met the Chief Minister and expressed
Iएयरपोर्ट टर्मिनल के सामने से टैक्सी काउंटर हटाने से आक्रोशI
विज्ञापन




एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने स्थित प्रीपेड टैक्सी काउंटर के हटाए जाने से नाराज होकर टैक्सी चालकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। टैक्सी चालकों का कहना है कि एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने से उनका टैक्सी सर्विस काउंटर और कार्यालय हटा दिया गया है, जिससे उनका कार्य प्रभावित हुआ है।



टैक्सी चालकों को काफी दूर दूसरा काउंटर दिया जा रहा है। जिस पर बीजेपी प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रदेश मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट टर्मिनल के विस्तारीकरण के कारण टर्मिनल के सामने प्रीपेड टैक्सी यूनियन के काउंटर व कार्यालय को हटा दिया गया है। अब एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा उन्हें नया काउंटर व कार्यालय टर्मिनल से काफी दूर पार्किंग के पास दिया जा रहा है। जिससे उनका धंधा प्रभावित होगा। टैक्सी यूनियन के रोशन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद देर शाम एयरपोर्ट प्रशासन के साथ भी एक प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की है। जिसके बाद तय किया गया कि फिलहाल वैकल्पिक तौर पर पुराने स्थान पर ही दो लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा संबंधित प्रस्ताव दिल्ली भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती, कीर्ति नेगी, मुकेश गौड़, रोशन सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन






I टैक्सी यूनियन से जुड़े हुए पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई है। टैक्सी चालकों से संबंधित प्रस्ताव को एयरपोर्ट अथॉरिटी दिल्ली भेजा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशकI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed