डोईवाला। इंडो कनाडियान क्लब माजरी ग्रांट की ओर से आयोजित की गई मैराथन दौड में तरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत ने विजेताओं को सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को माजरी ग्रांट में मैराथन का आयोजन किया गया। तरुण प्रथम, विनोद द्वितीय और राहुल को तृतीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि जितेंद्र रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं को नशाखोरी आदि से दूर रहने का आहवान किया। क्लब अध्यक्ष पपेंद्र सिंह ने बताया कि मैराथन में 84 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्थान बनाने वालों के अलावा दस अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान भाजपा माजरी ग्रांट मण्डल अध्यक्ष राजकुमार, विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र नेगी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री चंद्रभान पाल, माजरी ग्रांट प्रधान अनिल पाल, सुंदर दास, रविंद्र सिंह फौजी, मनोज पाल, विजय पाल, अनुज कुमार, मनजीत सिंह, मुकेश कुमार, अजीत सिंह, हरकमल सिंह, राजेंद्र, मुन्नालाल, सुखबीर सिह आदि मौजूद थे।