फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   target of 30 lakh quintel suger

30 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य

Tue, 01 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 01 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
target of 30 lakh quintel suger

शुगर मिल डोईवाला का साल 2015-16 के लिए नया गन्ना पेराई सत्र 30 लाख कुंतल गन्ना पेराई के लक्ष्य के साथ सोमवार से शुरू हो गया। मिल प्रशासन ने किसानों को अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शीघ्र प्रजाति के गन्ना क्षेत्रफल को 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का प्रयास किया जाएगा। पेराई सत्र शुरू कराने के लिए पंडित महिधर प्रसाद शास्त्री और पंडित अरविंद काला ने मंत्रोच्चार के साथ गन्ना पूजन और हवन कराया।

विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक हीरा सिंह बिष्ट, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने गन्ने की पुली क्रेन में डाली और क्रेन कैरियर का बटन दबाकर पेराई सत्र शुरू कराया। बिष्ट ने कहा कि शुगर मिल की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन

विधायक ने सबसे पहले गन्ना आपूर्ति करने वाला झबरावाला किसान रणजोध सिंह और खैरी के किसान गुरुदेव सिंह को सम्मानित किया। क्षेत्रीय गन्ना किसानों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुगर मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि कुल पचास गन्ना क्रय केंद्रों में से डोईवाला के 8, देहरादून 19, रुड़की 15, ज्वालापुर 4, हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के 4 गन्ना क्रय केंद्रों के अलावा गेट एरिया से गन्ना खरीदा जाएगा। शुरू हुए पेराई सत्र में तीस लाख कुंतल गन्ने की पेराई किया जाना प्रस्तावित है। खासतौर से शीघ्र प्रजाति के गन्ने की बुवाई पर जोर दिया जाएगा।

बताया कि गन्ना बुवाई में ट्रंच विधि का प्रयोग कराया जा रहा है। कहा कि शुगर मिल दवा छिड़काव के लिए पावर स्प्रेयर किसानों को उपलब्ध कराएगी। उद्घाटन मौके पर सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. केएस राणा, कृषि उत्पादन मंडी परिषद डायरेक्टर सोम गुप्ता, महिला सशक्तीकरण परिषद सदस्य मधु थापा, पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा, गन्ना समिति अध्यक्ष ईश्वर पाल, गन्ना परिषद अध्यक्ष ताहिर अली, गुलशन अरोड़ा, मनोज नौटियाल मौजूद थे।


उद्घाटन समारोह में रहे मौजूद
चीनी मिल के पेराई सत्र के उद्घाटन मौके पर मंडी समिति देहरादून के पूर्व अध्यक्ष प्रभु लाल बहुगुणा, गन्ना समिति के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, वरिष्ठ किसान सुरेंद्र राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र पुरोहित, सुरेंद्र सिंह सजवाण, दलजीत सिंह, कुंवर सिंह मनवाल, अनिल पाल, मुख्य अभियंता आरके शर्मा, मुख्य रसायनज्ञ सोहन सिंह, मुख्य लेखाकार विजय गोयल, गन्ना अधीक्षक वृंदावन यादव, गन्ना प्रबंधक मनोज तोमर थे।



भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
पेराई सत्र शुरू उद्घाटन मौके पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों दलों से जुडे़ लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जिससे कुछ देर माहौल गरमा गया। हुआ यूं कि पेराई सत्र शुरू होने के बाद चल रहे जलपान के दौरान दोनों दलों के लोग बकाया भुगतान के लिए बहस करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed