फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   take off boeing on jollygrant airport

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ेगा बोइंग विमान

Thu, 14 Jan 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 14 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
take off boeing on jollygrant airport

दून से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। दून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अगले महीने से बड़े विमानों की आवाजाही बढ़ने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस फरवरी में 170 सीटर बोइंग विमान के साथ सेवाएं शुरू  करने जा रही है। दूसरी विमानन कंपनियां भी बोइंग विमान उतारने का मन बना रही हैं।

विज्ञापन


इससे दून एयरपोर्ट पर नियमित उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या में इजाफा होगा। अगले महीने से एयरपोर्ट पर बड़े विमानों की सेवाएं नियमित हो जाएंगी। जिससे यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होने के साथ ही हवाई किराये में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


हवाई यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फरवरी माह से इंडिगो एयरलाइंस के बोइंग विमानों की आवाजाही शुरू होना प्रस्तावित है। कंपनी के स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इंडिगो 170 सीटर वाले बोइंग विमान से सेेवाएं शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोइंग विमानों के आवागमन की शुरुआत के साथ ही दून एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं देने वाली दूसरी कंपनियां भी बड़े विमानों से हवाई यात्रियों को लाने-जे जाने का मन बना रही हैं। अभी तक जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्पाइस जेट, जेट एयरवेज और एयर इंडिया अपनी सेवाएं दे रही हैं।


विमानन कंपनियों की सेवाओं में विस्तार होने से उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय यात्रियों के लिए न्यूनतम हवाई किराये में ज्यादा विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर नितिन कडियान ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस के बोइंग विमानों की उड़ानें फरवरी महीने से शुरू हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed