फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Symbolic protest demonstration against police

पुलिस प्रशासन के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Sat, 23 Oct 2021 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Symbolic protest demonstration against police
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैलासगेट मुनिकीरेती में टिहरी पुलिस के खिलाफ सांकेतिक धरन - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। हमालवरों की गिरफ्तारी न होने पर मुनिकीरेती के व्यापारियों ने कैलासगेट में टिहरी पुलिस के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। 24 अक्तूबर तक हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने 25 अक्तूबर को चक्काजाम और प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरने पर बैठे व्यापारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले कैलासगेट और खारास्रोत में पर्यटकों ने नगरपालिका मुनिकीरेती की पूर्व सभासद व स्थानीय व्यापारी अनुराग पयाल और दीपचंद कुमाई के साथ मारपीट की थी। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीते मंगलवार को व्यापारियों ने थाना मुनिकीरेती पुलिस को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने 48 घंटे के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की थी। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मौके पर अनुराग पयाल, दीपचंद कुमाई, नीरज रावत, राकेश बडथ्वाल, मनीष कुकरेती, अवतार सिंह, मनोज मलासी, राजीव गौड़, जीतपाल सिंह, आशीष नेगी, आशीष रयाल, प्रेममोहन कंडारी, तेजपाल कैंतुरा, पप्पू गुसाईं, राजू थलवाल, वैभव थपलियाल, राजदीप भंडारी, अमितपाल, नीरज शर्मा, सौरभ गर्ग, आशीष वाल्मीकि, आशीष गौड़, भज्जी नौटियाल, देवेश उनियाल, भरत बिष्ट, प्रवेश जोशी, फैरु जगवानी, पीयूष कुमार, उमाशंकर वर्मा, नंदी भट्ट, सीताराम कश्यप, गणेश थापा, कृष्णा नौटियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed