{"_id":"6574b0fa38605f9e3a04f1b8","slug":"swachh-bharat-abhiyan-is-being-sabotaged-in-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-304251-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चंद्रभागा नदी किनारे फेंका जा रहा गीला कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चंद्रभागा नदी किनारे फेंका जा रहा गीला कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iस्थानीय लोगों में आक्रोश, निराश्रित पशुओं का लगा है जमावड़ा
I
Iखुले में फेंका जा रहा शादी समारोह का बचा हुआ भोजनI
नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। यहां शादी समारोह के बचे हुए खाद्य पदार्थ को चंद्रभागा नदी किनारे खुले में फेंका जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
भारत सरकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत अरबों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जिसके लिए देशभर के निकायों को सफाई व्यवस्था बनाने के लिए आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है। लेकिन नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र का आलम कुछ और ही है।
यहां शहर के खुले क्षेत्र और नदियों के किनारे कचरा फेंका जा रहा है। शनिवार दोपहर लक्ष्मणझूला मार्ग पर चंद्रभागा पुल के समीप चंद्रभागा नदी किनारे शादी समारोह का बचा हुआ भोजन फेंका गया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों को कहना है कि चंद्रभागा नदी किनारे फेंके गए भोजन से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। भोजन के सड़ने के बाद इससे दुर्गंध भी आ रही है। वहीं निराश्रित पशु भी जमावड़ा लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
Iनिगम प्रशासन की ओर से स्वच्छता व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। गीले और सूखे कूड़े के सही निस्तारण के लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि इसके बावजूद भी खुले में गीला कूड़ा फेंका जा रहा है तो इसको लेकर कर्मचारियों को पुनः निर्देशित किया जाएगा। - चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्तI