फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Suhagins created the mehndi in the name of Piya

करवा चौथ पर महिलाओं ने रचाई साजन के नाम की मेहंदी

Thu, 17 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Suhagins created the mehndi in the name of Piya
करवा चौथ की पूर्व संध्या पर हाथी में मेहंदी लगवाती महिला। - फोटो : RISHIKESH
करवा चौथ पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक रही। खासतौर पर मेहंदी लगाने वालों के यहां काफी भीड़ देखने को मिली। सुहागिन महिलाओं ने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी रचवाई। बुधवार को करवा चौथ के लिए बाजारों में श्यामपुर, भट्टोवाला, रायवाला, लाल तप्पड़, रानीपोखरी, रामझूला, लक्ष्मणझूला, तपोवन, ढालवाला, मुनिकीरेती आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची।
विज्ञापन

महिलाओं ने करवा चौथ के लिए कपड़ों, कॉस्मेटिक्स, पूजन सामग्री की खरीदारी की। इसके अलावा पिया के नाम की मेहंदी लगाने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान त्रिवेणी घाट पर मेहंदी लगाने वाली की काफी धूम रही है। महिलाओं ने 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की मेहंदी लगवाई। बुधवार को ऋषिकेश के घाट रोड, रेलवे रोड, हरिद्वार रोड, देहरादून रोड, झंडा चौक, मुखर्जी मार्ग, लाजपतराय मार्ग, गोल मार्केट, भरत मंदिर मार्ग, हीरालाल मार्ग, जैन मार्केट, तिलक रोड आदि बाजारों में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed