फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   suger mill start of monday

सोमवार से शुरू होगा पेराई सत्र

Sun, 29 Nov 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 29 Nov 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
suger mill start of monday

चीनी मिल डोईवाला के सोमवार से शुरू होने वाले गन्ना पेराई सत्र के लिए मिल प्रशासन व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर रहा है। सोमवार को गन्ना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। डोईवाला शुगर मिल प्रशासन नए पेराई सत्र के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता करने में जुटा है।

विज्ञापन


मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पेराई सत्र का शुभारंभ सोमवार को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी विधिवत पूजा अर्चना के साथ करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 32 लाख कुंतल पेराई सत्र का लक्ष्य रखा गया है। गन्ना क्रय केंद्रों को भी व्यवस्थित कर दिया गया है। तौल कांटे को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है। दूसरी ओर किसानों का बकाया भुगतान नहीं होने से उनमें नाराजगी है। झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने बताया कि डोईवाला शुगर मिल पर करीब 12 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया है। कई बार आग्रह करने के बाद भी इसका भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा ने बताया कि मिल प्रबंधन को पेराई सत्र शुरू होने से पहले पुराना भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गन्ना मंत्री से तत्काल भुगतान कराने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed