फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Successful RSOV surgery of an individual in AIIMS

एम्स में 30 वर्षीय व्यक्ति की सफल आरएसओवी सर्जरी

Thu, 17 Dec 2020 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Successful RSOV surgery of an individual in AIIMS
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के चिकित्सकों ने दिल में छेद, आरएसओवी एवं कॉर्डियक वॉल्व में रिसाव के कारण सांस लेने में कठिनाई का सामना कर रहे एक 30 वर्षीय व्यक्ति की सफलतापूर्वक सर्जरी की है। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

चमोली जनपद के जोशीमठ निवासी एक 30 वर्षीय व्यक्ति दिल में छेद की समस्या से ग्रसित था। इस कारण उसके कॉर्डियक वॉल्व में रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे उसका हार्ट सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहा था। पैदायशी दिल में छेद की वजह से उसे सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई होने लगी थी। जगह-जगह उपचार करवाने के बाद ठीक न होेने पर उसने एम्स ऋषिकेश की ओर रुख किया। यहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एम्स के कॉर्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि उसके दिल में छेद है। इससे उस स्थान पर दिल के वॉल्व से रिसाव हो रहा है। इस छेद के कारण मरीज के दिल की बड़ी धमनी का एक हिस्सा भी फट गया था, जिसे रप्चर्ड साइनस ऑफ वॉलसाल्वा (आरएसओवी) कहते हैं।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने इस व्यक्ति के दिल का ऑपरेशन कर उसे नया जीवन प्रदान किया है। एम्स में मरीजों को अत्याधुनिक तकनीक से युक्त विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
अटल आयुष्मान योजना के तहत हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन
एम्स के कॉर्डियक थोरेसिक सर्जन डॉ. अनीश गुप्ता के नेतृत्व में कॉर्डियोथोरेसिक विभाग की टीम ने इस जटिल हृदय शल्य क्रिया में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि उक्त मरीज का यह ऑपरेशन अटल आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क किया गया है। बहरहाल रोगी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। इस सर्जरी को आरएसओवी के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed