{"_id":"67895ea32cdd7130f408c07e","slug":"students-will-not-use-chinese-manjha-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-596192-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चीनी मांझे का इस्तेमाल नहीं करेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चीनी मांझे का इस्तेमाल नहीं करेंगे छात्र
Fri, 17 Jan 2025 01:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संगठन लोकहितकारी परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं को चीनी मांझे का उपयोग नहीं करने के लिए शपथ दिलाई गई।
बृहस्पतिवार को लोकहितकारी परिषद की ओर से नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संगठन की ओर से चीनी मांझे का उपयोग नहीं करने को लेकर शपथ दिलाई गई। संस्था के संरक्षक राजन गोयल ने कहा कि चीनी मांझा इंसानों से लेकर पशु पक्षियों तक के लिए घातक साबित हो रहा है। हम सभी को चीनी मांझे का पूरी तरह से बहिष्कार करना होगा।
संस्था के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से समाज में चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल को बढ़ाया है। इसी तरह से प्रतिबंधित चीनी मांझे का उपयोग बंद करने के लिए सामूहिक संकल्प लेना होगा। संस्था के सदस्यों ने दुकानों पर जाकर चीनी मांझे की बिक्री नहीं करने का अनुरोध दुकानदारों से किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयचंद पाल, विनय जिंदल, राजेश जायसवाल, अमन गोयल आदि मौजूद रहे।