डोईवाला। गुरु तेग बहादुर महाराज के 350वें बलिदान दिवस पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान गुरु महाराज को याद कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रभातफेरी निकालकर डोईवाला गुरुद्वारा पहुंचे। यहां गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेका। वर्तिका ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। लक्की कौर ने गुरुवाणी का पाठ किया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल और शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान ओमप्रकाश काला, तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश काला, पूजा, साक्षी, राधा, मोनिका, हिमांशु, रानू आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री गुरु हरिकिशन एकेडमी की ओर से भी प्रभातफेरी निकाली गई। इसके प्रेमनगर बाजार पहुंचने पर लोगों ने गुरु महाराज के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सभासद सुनीता सैनी, अवतार सिंह सैनी, लच्छीराम लोधी, संजीव लोधी, अनुज रस्तोगी, कृष्ण कन्हैया, सत्यम लोधी आदि मौजूद थे। उधर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुल्लावाला में निकाली गई प्रभातफेरी में प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश पाल, सरोजबाला, सुनीता रावत, रितु सिंह, आशा रानी, अरुणा नैथानी, सुभाष आदि मौजूद रहे। देहरादून रोड स्थित मेल्विन जोंस एकेडमी की ओर से डोईवाला में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें मैनेजर सुदेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य विदुषी शर्मा आदि मौजूद रहे।