फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   strike of student union

छात्र नेता और पिता से बदसलूकी पर बिफरे

Sat, 23 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 23 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
strike of student union

पुलिस पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और उसके पिता से वाहन चेकिंग के दौरान बदसलूकी का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने त्रिवेणी घाट चौक पर सांकेतिक जाम लगाया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। काफी जद्दोजहद के बाद कोतवाल के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऑटोनामस पीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में छात्र नेता त्रिवेणी घाट चौक पर एकत्रित हुए। यहां वाहन चेकिंग के समय पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव राणा और उनके पिता से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सांकेतिक जाम लगा दिया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


कोतवाल के आश्वासन पर छात्र नेता कोतवाली पहुंचे और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। अवगत कराया कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव राणा सुबह बाइक से अपने बीमार पिता को अस्पताल लेकर जा रहे थे। चंद्रभागा पुल पर पुलिस ने उन्हें रोककर कागज दिखाने को कहा। इस बीच एक पुलिस कर्मी ने बाइक की चाभी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर छात्र नेता ने पुलिस से आग्रह किया कि पिता के पैर में चोट लगी है और बाइक से नीचे नहीं उतर सकते। आरोप है कि एक सिपाही ने गाली गलौज करते हुए उनके पिता की टांग खींचकर नीचे उतार दिया। विरोध करने पर पुलिस वाले मारपीट पर उतारू हो गए। कोतवाल अर्जुन सिंह रावत ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्र नेताओं को शांत कराया।

 
प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित त्यागी, राजेंद्र बिष्ट, देवदत्त शर्मा, अजय धीमान, प्रिंस सचदेवा, विवेक तिवाड़ी, राजेंद्र गुप्ता, शुुभम गौड़, गौरव शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed