{"_id":"d0284a4ddfe4d36101544cddb85b94c5","slug":"strike-in-nager-palika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवनी माई रोड से शिफ्ट हो सब्जीमंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवनी माई रोड से शिफ्ट हो सब्जीमंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 01 Jan 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनी माई रोड पर वर्षों से चल रही छोटी सब्जीमंडी को अन्यत्र शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर अमल नहीं होने पर भड़के फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने नगर पालिका में धरना प्रदर्शन किया। मामले में शासन प्रशासन पर उदासीन रवैये का आरोप लगाते हुए विक्रेताओं ने चेताया कि जल्द ही मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जन सरोकार मोर्चा संयोजक रामकृपाल गौतम के नेतृत्व में फुटकर सब्जी विक्रेता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए नगर पालिका पहुंचे और सार्वजनिक मार्ग पर संचालित छोटी सब्जी मंडी को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन
पूर्व सभासद राहुल शर्मा ने बताया कि छोटी सब्जी मंडी को शिफ्ट करने का नगर पालिका का प्रस्ताव पिछले आठ साल से शासन में धूल फांक रहा है। जनप्रतिनिधि मामले में उचित कार्रवाई के लिए मुखर हैं। मुख्यमंत्री को भी समस्या से अवगत करा चुके हैं। बैंडिग जोन 2009 को भी लागू करने की मांग है, जिससे फड़, ठेली वालों को भी उचित स्थान मिल सके।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश सरकार और पालिका प्रशासन के खिलाफ जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में फुटकर फल सब्जी विक्रेता समिति अध्यक्ष राजू गुप्ता, विजय जायसवाल, हरेंद्र चौरसिया, ऋषि जायसवाल, अनूप, गौतम वर्मा, पवन जायसवाल आदि शामिल थे।