फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Street Lights: Light in the daytime, dark at night on the streets of the city

स्ट्रीट लाइट: शहर की सड़कों पर दिन में उजाला, रात में अंधेरा

Wed, 25 May 2022 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Street Lights: Light in the daytime, dark at night on the streets of the city
नगर निगम की ओर से शहर में और हाईवे पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर स्ट्रीट बंद पड़ी हैं। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें दिनभर जलती रहती हैं और रात होते ही बुझ जाती हैं। स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद भी लाइटें दुरुस्त नहीं की जा रही हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के स्ट्रीट लाइट अनुभाग की ओर से रात के समय शहर में लाइटों की निगरानी न करने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। जैन मार्केट, मनीराम रोड, तिलक रोड, बंगाली मंदिर रोड, गोविंद नगर, हीरालाल मार्ग, पुरानी चुुंगी आदि क्षेत्रों में कई स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जबकि जैन मार्केट और उससे सटे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें दिनभर में जलती रहती हैं और रात होने पर बुझ जाती हैं।
विज्ञापन

कोयलघाटी से हनुमान मंदिर तक कई स्ट्रीट लाइट बंद हैं। कोयलघाटी से बैराज तक लगी स्ट्रीट लाइटों में कई लाइटें नहीं जल रही हैं। यही हाल आईएसबीटी रोड का भी है। यहां रोडवेज बस अड्डे के बाहर और आसपास कई स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। रात के समय स्ट्रीट लाइट अनुभाग की गाड़ी भी नहीं दिखती।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक रोड जैन मार्केट क्षेत्र में नगर निगम की स्ट्रीट लाइट वाली लाइन में फाल्ट आने के कारण उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं उन स्ट्रीट लाइटों को चालू करने के लिए बिजली अनुभाग को निर्देश दिए गए हैं, जल्द व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
- जीसी गुणवंत, नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed