{"_id":"60f1e3498ebc3e5498080bb7","slug":"stock-out-vaccination-will-not-happen-today-rishikesh-news-drn38467443","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविशील्ड का स्टॉक हुआ समाप्त, आज नहीं होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविशील्ड का स्टॉक हुआ समाप्त, आज नहीं होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। योगनगरी में एक बार फिर कोरोना वैक्सीन संकट पैदा हो गया है। शुक्रवार को एसपीएस राजकीय अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में कोविशील्ड की डोज समाप्त हो गई। जबकि दोनों जंबो टीकाकरण केंद्रों में कोवाक्सिन की डोज न मिलने से बीती 10 जुलाई से टीकाकरण कार्य ठप्प पड़ा है। कोरोना वैक्सीन की डोज न होने चलते आज (शनिवार) से टीकाकरण केंद्रों में फिर से ताला लग जाएगा।
एसपीएस राजकीय अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में 45 प्लस आयुवर्ग के 306 लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई। कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष पंत ने बताया कि अब कोविशील्ड का स्टॉक समाप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक वैक्सीन की खेप नहीं मिली है। अगले चार पांच दिन में वैक्सीन पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कोवाक्सिन की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में शनिवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय स्थित केंद्र में टीकाकरण नहीं किया जाएगा। उधर यमकेश्वर में 18 प्लस और 45 प्लस आयुवर्ग के 305 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वहीं मुनिकीरेती क्षेत्र में 18 प्लस और 45 प्लस आयुवर्ग के 650 लोगों को टीकाकरण हुआ।