फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Stock out, vaccination will not happen today

कोविशील्ड का स्टॉक हुआ समाप्त, आज नहीं होगा टीकाकरण

Sat, 17 Jul 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Stock out, vaccination will not happen today
ऋषिकेश। योगनगरी में एक बार फिर कोरोना वैक्सीन संकट पैदा हो गया है। शुक्रवार को एसपीएस राजकीय अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में कोविशील्ड की डोज समाप्त हो गई। जबकि दोनों जंबो टीकाकरण केंद्रों में कोवाक्सिन की डोज न मिलने से बीती 10 जुलाई से टीकाकरण कार्य ठप्प पड़ा है। कोरोना वैक्सीन की डोज न होने चलते आज (शनिवार) से टीकाकरण केंद्रों में फिर से ताला लग जाएगा।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में 45 प्लस आयुवर्ग के 306 लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई। कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष पंत ने बताया कि अब कोविशील्ड का स्टॉक समाप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक वैक्सीन की खेप नहीं मिली है। अगले चार पांच दिन में वैक्सीन पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कोवाक्सिन की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में शनिवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय स्थित केंद्र में टीकाकरण नहीं किया जाएगा। उधर यमकेश्वर में 18 प्लस और 45 प्लस आयुवर्ग के 305 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वहीं मुनिकीरेती क्षेत्र में 18 प्लस और 45 प्लस आयुवर्ग के 650 लोगों को टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed