फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sridev Suman Uttarakhand University has started courses at

Rishikesh News: पाठ्यक्रम तो शुरू किया, लेकिन नहीं हुई शिक्षकों की नियुक्ति

Tue, 12 Dec 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sridev Suman Uttarakhand University has started courses at
Iश्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावितI
विज्ञापन




श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि पीजी स्तर पर इस शिक्षा सत्र से पाठ्यक्रम तो शुरू कर दिया, लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे कॉलेज में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।




श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के पंं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में इस शिक्षा सत्र में स्नातकोत्तर स्तर पर समाजशास्त्र, शिक्षा, संस्कृत व संगीत विषय में पाठ्यक्रम शुरू हुए हैं। इन सभी विषयों में छात्र-छात्राओं ने प्रवेश भी लिया है। लेकिन विवि प्रशासन ने अभी तक इन पाठ्यक्रमों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की है। जबकि शिक्षा सत्र समाप्ति की ओर है। पीजी स्तर के इन पाठ्यक्रमों में स्नातक स्तर पर तैनात शिक्षक पढ़ा रहे हैं। लेकिन ऋषिकेश परिसर में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में भी शिक्षकों के अधिकांश पद रिक्त हैं। जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने बताया कि पीजी स्तर पर शुरू किए गए नए पाठ्यक्रमों में शिक्षकों की तैनाती के लिए विवि प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षकों की तैनाती विवि स्तर से की जानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed