फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Speed up the development of the state by utilizing the facilities properly: Chief Minister

सुविधाओं का सदुपयोग कर राज्य के विकास को गति दे युवा: मुख्यमंत्री

Mon, 09 Nov 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Speed up the development of the state by utilizing the facilities properly: Chief Minister
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज से प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के लिए हाईस्पीड फ्री वाई-फाई इंटरनेट कनेक्विटी को शुरू किया। उन्होंने कहा कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ा कदम बताया।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकारी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के लिए हाईस्पीड फ्री वाईफाई इंटरनेट सेवा को बटन दबाकर शुरू किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को हर स्तर पर सुविधाऐं दे रही है। कहा कि नौजवान पूरी दुनिया को जानना चाहता है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। कहा कि युवा देश का भविष्य है, इन्हें सुविधाओं का सदुपयोग कर विकास को गति देने का काम करना चाहिऐ। बताया कि डेडीकेटेड इंटरनेट लीज लाइन के माध्यम से हाईस्पीड वाईफाई कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है। इससे ज्ञानार्जन में सहायता मिलेगी। कहा कि हमारा प्रयास है कि युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के अलावा देने वाला भी बनाया जाए। कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रही है। इस कड़ी में सचिवालय को ई-ऑफिस से जोड़ा जा रहा है। पारदर्शिता लाने में इंटरनेट सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। बताया कि पर्यावरण का संरक्षण करते हुए सरकार विकास के काम कर रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में हाईस्पीड कनेक्टिविटी देने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है। जिससे दो लाख विद्यार्थी लाभ उठा सकेंगे। उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव आनंदबर्द्धन ने कहा कि ऐसेे सुविधाओं विद्यार्थियों का सर्वागींण विकास में सहायक होगी। इस अवसर पर आईटीडीए के अमित सिन्हा, डोईवाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल, वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा, कैंट विधायक हरवंश कपूर, सीएम के आईटी सलाहकार रविंद्र पेटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, माजरी ग्रांट अध्यक्ष राजकुमार आदि थे।
विज्ञापन

महाविद्यालय को मिलेगा फर्नीचर और उपकरण
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में इंटरनेट कनेक्टिविटी के शुभारंभ मौके पर उच्च शिक्ष मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कॉलेज को 500 कुर्सी और मेज, भौतिक, रसायन, भूगोल आदि के लिए दस लाख के उपकरण, कार्यालय के लिए पांच लाख का फर्नीचर, पांच लाख से कॉलेज प्रांगण का सौंदर्यीकरण और तीन-चार लाख की धनराशि से पुस्तकों की व्यवस्था की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की रही कार्यक्रम में उपस्थिति
डोईवाला। कार्यक्रम में सचिव आईटी आरके सुधांशु, उच्च शिक्षा निदेशक कुमकुम रौतेला, संयुक्त निदेशक डॉ. पीके पाठक, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. एसपी सती, डा.एमएस रावत, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. पूनम पांडे, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, पंकज शर्मा, ललित पंत,चंद्रभान,लच्छीराम लोधी,नरेन्द्र नेगी,ललित जायसवाल,मनमोहन नौटियाल, मंदीप बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed