फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Soil investigation started for new motor bridge construction

रानीपोखरी में नए मोटरपुल निर्माण को मिट्टी की जांच शुरु

Wed, 01 Sep 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Soil investigation started for new motor bridge construction
जाखन नदी में प्रस्तावित नए पुल के स्थान पर एनएच डोईवाला की ओर से मिट्टी की जांच के लिए लगाई गई मशी? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रानीपोखरी स्थित जाखन नदी में बने मोटरपुल के दो हिस्से ढहने के बाद अब नए मोटरपुल के निर्माण के लिए एनएच डिवीजन डोईवाला की ओर से मिट्टी की जांच का काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से पहले भी मिट्टी की टेस्टिंग की थी, लेकिन अब प्रस्तावित मोटरपुल की जगह परिवर्तन होने से विभाग ने दोबारा प्रक्रिया दोहराई जा रही है यह काम एक सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन

27 अगस्त को रानीपोखरी में जाखन नदी में बना मोटरपुल के दो हिस्से ढह गए थे। 28 अगस्त से लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला ने नए मोटरपुल के निर्माण को कवायद शुरू कर दी थी। सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया कि विभाग की ओर से 2018 में जाखन नदी में 450 मीटर लंबा डबल लेन के मोटरपुल की डीपीआर (विस्तृत कार्य योजना) बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी गई थी। तब विभाग ने मोटरपुल के नीचे की साइड मिट्टी की जांच की थी। पहले नया मोटरपुल, पुराने मोटरपुल के नीचे की ओर प्रस्तावित था। उन्होंने बताया कि अब जो नया मोटरपुल बनाया जाएगा उसका निर्माण पुराने मोटरपुल के ऊपर की साइड होगा। मोटरपुल के निर्माण स्थल पर मिट्टी की जांच में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed