फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Smriti Irani sent handful of water

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को भेजा चूल्लू भर पानी

Fri, 02 Oct 2020 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani sent handful of water
Smriti Irani sent handful of water
डोईवाला। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को डाक के माध्यम से चुल्लू भर पानी भेजकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

यूपी के हाथरस में हुए जघन्य अपराध के विरोध में तमाम कार्यकर्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में एकत्रित हुए और नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिस राज्य से निर्वाचित होकर संसद में पहुंचकर मंत्री बनी हैं। उन्हीं के राज्य में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। केंद्रीय मंत्री का मौन समझ से परे है। कांग्रेस कार्यकारी ब्लॉक रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि बेटी का रात में ही अंतिम संस्कार करने से देशभर में आक्रोश है। आधी रात को बिना परिवार को बताए अंतिम संस्कार करना निंदनीय है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान सुनील दत्त, जसवंत सिंह, नागेंद्र सिंह नागी, अब्दुल कादिर, अनीस अहमद, रविंद्र सिंह, रफल सिंह, काशीराम, राहुल कुमार, योगेश गुरुंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed