फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Silence spreading in the streets and markets

सड़कों और बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 14 Feb 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Silence spreading in the streets and markets
27 शहर में ऑटो, विक्रम न चलने से अपने सामान को खीच कर ले जाता व्यक्ति। - फोटो : RISHIKESH
मतदान के दिन शहर में ऑटो और विक्रम न चलने से स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों के पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर लोग ऑटो विक्रम का इंतजार करते दिखे। कई घंटे तक इंतजार करने के बाद लोगों ने पैदल जाने में ही भलाई समझी। जो भी ऑटो विक्रम मिला, जहां तक के लिए मिला, लोग उसी में बैठ गए। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने खूब चांदी काटी। गली के बाहर जो भी ई-रिक्शा दिखा, लोग उसे बुक कर मतदान स्थल तक ले गए। फिर पोलिंग बूथ से मोहल्ले की सवारियां लाते रहे। कई ई-रिक्शा चालक गलियों में मतदाताओं को ढोते दिखे। वहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। अन्य दिनों की तरह बाजार में भीड़ भाड़ के बजाय सड़कें खुली खुली दिखीं। तपोवन, रामझूला, लक्ष्मणझूला में सन्नाटा पसरा रहा। जानकी पुल पर भी पर्यटक नहीं दिखे। यहां पर भी पर्यटकों को हरिद्वार जाने के लिए विक्रम और ऑटो का इंतजार करना पड़ा।

प्रदेश के विधानसभा चुुनाव के दिन रोडवेज बसों का संचालन किसी प्रकार से प्रभावित नहीं हुआ। रोडवेज की ओर से दिल्ली रूट पर 15 बसें भेजी गईं, जबकि देहरादून रूट पर छह बसें दिनभर चक्कर मारती रहीं। पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली सभी बसें अपने नियमित समय पर रवाना हुईं। रोडवेज के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि रोडवेज की जो भी बसें दिल्ली और अन्य रूटों पर गईं, उनमें 60 से 70 फीसदी सवारी थे। रविवार को रोडवेज की आय 13.25 लाख थी। मतदान के कारण आय प्रभावित हो सकती है। वहीं लोकल रूटों पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed