फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Silence in the market on weekly closure

साप्ताहिक बंदी पर बाजार में पसरा सन्नाटा

Fri, 04 Dec 2020 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Silence in the market on weekly closure
साप्ताहिक बंदी के तहत पूरी तरह बंद रहा क्षेत्ररोड बाजार - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश बाजार में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी लोगों को लॉकडाउन के दिनों की याद दिला रहा है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद शुरू हुए ऑनलॉक में साप्ताहिक बंदी पर भी आमतौर पर दुकानें खुली रहती थीं, लेकिन अब बृहस्पतिवार को पुलिस की सख्ती के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। जबकि शहर से लगते कई इलाकों में दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस प्रशासन की टीम वाहनों के साथ क्षेत्र में गश्त करती रही। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठानों को पूरी तरह ब ंद रखा गया। जो कुछ एक दुकानें सुबह के समय खुल भी गई थीं, उन्हें भी पुलिस ने बंद करा दिया। बाजार नहीं खुलने से निजी वाहनों की भी आवाजाही कम रही। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार खाली-खाली नजर आया। साप्ताहिक बंदी होने के कारण मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड, देहरादून रोड, तिलक रोड, क्षेत्र रोड, झंड़ा चौक आदि क्षेत्रों में स्थानीय व्यापारियों की दुकानें बंद रहीं। बाजार में सब्जी और मेडिकल की दुकानें संचालित रहीं। तीर्थनगरी में कोरोना का संक्रमण अधिक न बढ़े, इसके लिए स्थानीय प्रशासन मुस्तैद नजर आया। बीते बृहस्पतिवार की अपेक्षा इस बार भी पूरी तरह बाजार बंद रहा। बाजार बंद होने के कारण लोग भी अपने घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

बंदी पर लोगों ने की आवश्यक वस्तुओ की खरीदारी
साप्ताहिक बंदी पर लोगों ने बाजार में केवल आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। फल, सब्जी, फर्चून और मेडिकल स्टोरों में गिने चुने लोग ही नजर आए। बीते बृहस्पतिवार बंद के कारण इस बृहस्पतिवार को लोगों में अधिक जागरुकता देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पर रही यातायात व्यवस्थाएं
ऋषिकेश। बृहस्पतिवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी के कारण यातायात व्यवस्थाएं पटरी पर रही। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन व अन्य स्थानों के लोगों को अपने निजी वाहनों से बाजार में आवाजाही करने में परेशानी नहीं हुई। बीते दिनों की अपेक्षा लक्ष्मणझूला रोड चंद्रभागा से लेकर तपोवन तक पैक रहता है। जाम के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed