{"_id":"6047d2258ebc3ec4be1bd953","slug":"signs-of-change-seen-on-the-face-at-the-airport-rishikesh-news-drn3731690129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला से छिन गया वीआईपी विधानसभा का टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला से छिन गया वीआईपी विधानसभा का टैग
विज्ञापन
दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। प्रदेश में राजनीतिक हालात के बदलने से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र पर भी पड़ा है। देहरादून की डोईवाला विधानसभा से वीआईपी विधानसभा क्षेत्र होने का टैग हट गया है। मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण डोईवाला को विशिष्ट पहचान मिली हुई थी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र में विकास के भी उल्लेखनीय काम किए। बड़े पैमाने पर विकास की योजनाऐं संचालित भी की जा रही है। मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद समूची विधानसभा असहज स्थिति में है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थकों के चेहरों पर मायूसी के भाव देखने को मिले थे।
एयरपोर्ट पर चेहरे पर दिखाई दिए बदलाव के संकेत
महज चंद मिनटों में एयरपोर्ट से निकले त्रिवेंद्र सिंह रावत
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। दिल्ली से मंगलवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। सुबह तक सभी कार्यकर्ता ऑल इज वेल कह रहे थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वागत में कई दायित्वधारी और भाजपा के कार्यकर्ता काफी संख्या में ही जुटे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वापस कार में आकर बैठ गए और तेजी से निकलने लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की उनके सुरक्षाकर्मियों से बहस भी हो गई। जो उनको अपने नेता तक पहुंचने नहीं दे रहे थे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भाजपा प्रवक्ता और विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी थे। जो कार में ही बैठे रहे। त्रिवेन्द्र रावत के चेहरे पर आए भाव और महज कुछ देर में एयरपोर्ट से निकलकर दून के लिए रवाना होने से ही बदलाव होने के संकेत मिलने लगे थे।