फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   shri sadhna shivir start in permarth niketan

परमार्थ निकेतन में श्रीसाधना शिविर शुरू

Sun, 29 Nov 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sun, 29 Nov 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
shri sadhna shivir start in permarth niketan

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में विश्व जागृति मिशन की ओर से ध्यान एवं श्रीसाधना शिविर का विधिवत शुभारंभ हो गया। मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज के सानिध्य में आयोजित शिविर में करीब छह सौ देसी-विदेशी साधक और 100 विद्यार्थी शिरकत कर रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाले शिविर में सत्संग, ध्यान और साधना के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


शनिवार को आश्रम परिसर में विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज के परम सानिध्य में शुरू हुए ध्यान एवं श्री साधना शिविर में आनंद धाम आश्रम के गुरुकुल विद्यापीठ के विद्यार्थी भी खासतौर पर शामिल हो रहे हैं। आश्रम के मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि शिविर के तहत प्रात: कालीन सत्र में प्राणायाम और योग की कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


पूर्वाहन से दोपहर तक ध्यान एवं श्रीसाधना का प्रथम सत्र और सायंकाल द्वितीय सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा। शनिवार को सुधांशु महाराज ने पौराणिक शिव धाम नीलकंठ महादेव के दर्शन और रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पश्चात उन्होंने श्रीदेवी संपद महामंडल के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती महाराज से भेंट की और आध्यात्मिक उन्नयन पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ने आचार्य सुधांशु महाराज को रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर सम्मानित किया। मिशन से जुड़े सभी लोगों ने आश्रम की सांध्यकालीन गंगा आरती में भाग लिया।


इस अवसर पर आश्रम के कार्यक्रम निदेशक राम महेश मिश्र, डॉ. अर्चिका, डॉ. नरेंद्र मदान, शशि खन्ना, मोहन शास्त्री, वीके मेहरोत्रा, कुमुद मेहरोत्रा, आरके दीक्षित आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed