{"_id":"67f189d148832dd6e20097ee","slug":"shopkeeper-dies-after-being-hit-by-an-uncontrolled-truck-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-657885-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
Sun, 06 Apr 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
हॉट बाजार के समीप एक कॉम्प्लेक्स के दुकान संचालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार शाम चार बजे दुकान स्वामी पंकज गोयल अपने गोदाम से निकल कर दुकान की ओर जा रहे थे। वह ऋषिकेश से श्यामपुर की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए। घटना में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पंकज गोयल को उपचार में लिए एम्स में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी योगेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन