{"_id":"69598422730010dbb5093a28","slug":"shop-caught-fire-goods-burnt-to-ashes-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-871242-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दुकान में लगाई आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दुकान में लगाई आग, सामान जलकर राख
Sun, 04 Jan 2026 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
शिवाजी नगर एक दुकान में लगी आग।स्रोत-विडियो ग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाजी नगर स्थित एक कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में शुक्रवार को देर रात एक शरारती तत्व ने आग लगा दी। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। संकरी गली होने के कारण अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शिवाजी नगर की 19 नंबर गली के सामने स्थित एक कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची।आग लगने की पूरी घटना दुकान के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में आग लगाने वाला व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मामले में दुकान स्वामी की ओर से तहरीर दी गई है। आग लगाने वाले की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन