{"_id":"6047d2ce8ebc3e8cf75e7604","slug":"shiva-devotee-killed-in-road-accident-one-injured-rishikesh-news-drn373169445","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिवभक्त की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शिवभक्त की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। थाना रायवाला अंतर्गत नेपाली फार्म तिराहे के पास बीते सोमवार देररात एक डंपर वाहन, दोपहिया वाहन को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में दोपहिया वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना रायवाला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है।
थाना रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि घटना बीते सोमवार देररात की है। नेपालीफार्म तिराहे के पास सड़क किनारे बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में थी। बाइक पर रमन (24) पुत्र रामआश्रय और रोहित (22) पुत्र टीपू निवासी ग्राम व थाना शाहबाद़ जनपद कुरुक्षेत्र, हरियाणा सवार थे। ये दोनों जल चढाने के लिए नीलकंठ जा रहे थे। नेपाली तिराहे के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात डंफर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रमन सड़क के एक साइड में छिटक कर गिर गया, जिसको हल्की चोटें आयी थी। रोहित ट्रक के टायर के नीचे आ गया था। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। थाना रायवाला पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर, पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।