फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shem Little Stars School has won 23 medals in the United

Rishikesh News: कराटे में शेम लिटिल स्टार्स स्कूल ने जीते 23 पदक

Thu, 12 Oct 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shem Little Stars School has won 23 medals in the United
मसूरी में हुई प्रतियोगिता में बेस्ट फाइटर की ट्राफी भी स्कूल ने जीती
विज्ञापन




यूनाईटेड वॉरियर कप 2023 कराटे प्रतियोगिता में शेम लिटिल स्टार्स स्कूल ने 23 पदक जीते हैं। बुधवार को विद्यालय में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता मसूरी स्थित सामुदायिक भवन में सात व आठ अक्टूबर को आयोजित की गई थी। जिसमें उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, आसाम, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना सहित देश के 14 राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शेम लिटिल स्टार्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न भार वर्ग में प्रतिभाग कर 23 मेडल प्राप्त किए। साथ ही बेस्ट फाइटर की ट्राफी भी अपने नाम की।
विज्ञापन




विद्यालय के आदित्य शर्मा, वेदांगी कौशिक, प्रतिष्ठा भंडारी, श्रेया पायल, अवनि पाल, अग्रिमा कुरियाल, हनु शर्मा, आयुष पंवार, श्रद्धेय नैनवाल, आयुष्मान कंडारी, आर्नव रावत, आरव जोशी, आदित्य पोखरियाल, यशवर्धन गौतम, रुद्राक्ष त्रिपाठी, विहान उनियाल व प्रतीक भट्ट ने पदक हासिल किए है। सभी छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं कराटे कोच चंद्रमोहन तिवारी को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या हेमलता कैंतुरा ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी। इस मौके पर असीमा गोष, अनुराज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed