फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Self Salute to MLA Surendra Singh Jeena

स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को किया नमन

Sat, 14 Nov 2020 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Self Salute to MLA Surendra Singh Jeena
कैंप कार्यालय में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को श्रद्धांजलि देते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग् - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। सल्ट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भाजपा के क़द्दावर नेता सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के प्रिय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का इस प्रकार से हमारे बीच से जाना उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। अग्रवाल ने कहा कि विधायक जीना जिस प्रकार से सदन के भीतर अपने क्षेत्र एवं लोगों की समस्याओं को उठाते थे, प्रश्न करते थे, एवं तर्क-वितर्क करते थे, वह सभी के लिए एक सीख बन गई है। उन्होंने वंचित एवं गरीब समाज के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में हमेशा प्रयास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विधायक सुरेंद्र सिंह जीना से जुड़े कई संस्करणों को याद कर भावुक हो उठे। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष के चचेरे भाई कृष्ण चंद अग्रवाल को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिनका विगत दिनों डोईवाला में निधन हो गया था।
विज्ञापन

श्रद्धाजंलि सभा में मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री सुमित पवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राणा, पार्षद अनीता प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गौनियाल, आशीष रागढ़ ,क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानी भट्ट, पार्षद प्रदीप कोहली, सुभाष बाल्मीकि, विनोद भट्ट, सुरेंद्र राणा शुभांकित रावत, निखिल बढथवाल ,प्रिया ढकाल, चंदू यादव आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। संचालन मंडल महामंत्री रवि शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed